इस बार डांस दीवाने जूनियर के मंच पर नजर आने वाले हैं रणबीर कपूर, मां को गोद में लेकर पिता Rishi Kapoor के गानों पर किया डांस  – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

Ranbir Kapoor Neetu Kapoor Dance on Dance Deewane Junior: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में जी जान से जुटे हैं. लिहाजा वो डांस दीवाने जूनियर के सेट पर भी पहुंचे. इस शो के जजों में रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर भी शामिल है जहां मां-बेटे की जोड़ी ने जमकर धमाल मचाया. आने वाले इस स्पेशल एपिसोड का प्रोमो भी सामने आ गया है जिसमें रणबीर और नीतू कपूर साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं वो भी ऋषि कपूर के गानों पर.

मां को गोद में उठाकर नाचे रणबीर 
डांस दीवाने जूनियर में पहुंचे रणबीरने मां नीतू कपूर के साथ पिता ऋषि कपूर के गानों पर डांस किया. जिसे देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो रहे हैं. अपने करियर में ऋषि और नीतू ने एक साथ कई फिल्में कीं और इन फिल्मों में कई हिट गाने भी दिए. इनमें से चुनिंदा गानों पर रणबीर और नीतू साथ में थिरके तो मां-बेटे की जोड़ी हर किसी को खूब भाई. वहीं आखिर में रणबीर ने मां नीतू को गोद में उठा लिया और डांस करने लगे. 

वहीं सोशल मीडिया पर छाई इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और इस एपिसोड को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.    

22 जुलाई को रिलीज होगी रणबीर की शमशेरा
रणबीर कपूर के लिए ये साल काफी खास है. उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनके करियर की दो बड़ी फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली है. शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज होगी जिसमें वाणी कपूर के साथ-साथ संजय दत्त भी खास रोल में होंगे. इसके बाद रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र जो उनके लिए ड्रीम प्रोजेक्ट से कम नहीं है. 9 सिंतबर को ब्रह्मास्त्र रिलीज होगी जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट होंगी. इस फिल्म को बनाने में एक लंबा वक्त लगा है. बात करें रणबीर की पर्सनल लाइफ की तो इसी साल उनकी शादी हुई और अब जल्द ही वो पिता भी बनने वाले हैं.   

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here