कुछ ही दिनों में वजन कम कर देगी ये ख़ास चाय, इस तरह करें तैयार – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

बढ़ा हुआ वजन आज के समय में कई लोगों के लिए समस्या बना हुआ है। एक बार अगर फैट पेट में जमा हो जाए, तो ये आपके लुक को खराब कर देता है और आप कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन अच्छे नहीं दिखते। जी दरअसल पेट और इसके आसपास जमा फैट इतना जिद्दी होता है कि कई बार हैवी वर्कआउट  और स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करने के बावजूद भी ये आसानी से कम नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी पेट और इसके आसपास जमा फैट को कम करना चाहते हैं तो आपको नेटल टी को अपने रुटीन में शामिल करना चाहिए। जी दरअसल नेटल टी एक तरह की हर्बल टी है, जो वजनदार लोगों के लिए किसी औषधि से कम नहीं। ऐसा कहा जाता है वेट लॉस में ये काफी इफेक्टिव है और कुछ ही समय में आपके बेली फैट को मक्खन की तरह पिघला देती है। आइए जानते हैं नेटल टी कैसे तैयार होती है।

क्या है नेटल टी- नेटल टी बिच्छू बूटी की पत्तियों से तैयार की जाती है। जी हाँ और इसे सामान्य भाषा में बिछुआ पत्ती भी कहा जाता है। वैसे आमतौर पर ये जड़ी बूटी उन जगहों पर उगती है, ​जहां नमी ज्यादा होती है। सबसे अधिकतर ये नदी-नालों या फिर जंगल के आसपास उगते हुए देखी जाती है। नेटल टी में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होते हैं। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगी।

किस तरह वजन घटाने में मददगार- नेटल टी को वजन कम करने में मददगार माना जाता है। जी दरअसल इसे पीने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म आपके फैट को एनर्जी के रूप में बदलने, नई कोशिकाओं के निर्माण और पुराने को बनाए रखने का काम करता है। ऐसे में आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट जितना हाई होता है, उतनी तेजी से आपके शरीर की कैलोरीज बर्न होती है और आपके शरीर में फैट जमा नहीं हो पाता। 

नेटल टी बनाने का तरीका- नेटल टी के पत्तियों को पानी में डालकर उबाल आने दें। अब उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और चाय को कुछ समय के लिए ढक दें। इसके बाद करीब एक मिनट बाद आप इस चाय को छानें। इसके बाद पीएं। आप चाहें तो टेस्ट के लिए इसमें थोड़ा शहद मिक्स कर सकते हैं। लेकिन चीनी का इस्तेमाल न करें। आपको यह भी बता दें कि नेटल टी लेने के साथ आपको अपनी डाइट और वर्कआउट को लेकर भी सजग रहना होगा। जी दरअसल नियमित रूप से करीब आधा घंटे एक्सरसाइज करें और डिनर के बाद कुछ देर वॉक करें। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा बाहरी फूड, जंक फूड और चिकनाईयुक्त चीजों को खाने से परहेज करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here