टीम इंडिया में इस युवा खिलाड़ी के बुरे दिन हुए शुरू, रोहित शर्मा भी नहीं दे रहे मौका – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर रहने वाली है. विराट कोहली के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है. वहीं टीम में एक खिलाड़ी ऐसा भी शामिल है जो इस मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं बनता दिखाई दे रहा है. इस खिलाड़ी को रोहित शर्मा ने पहले मैच में भी मौका नहीं दिया था. 

इस खिलाड़ी को नहीं मिल रहा मौका 

इस वनडे सीरीज में बतौर ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी की शुरुआत कर रहे हैं. ऐसे में युवा बल्लेबाज ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिल रही है. वे पिछले कुछ समय से लगातार टीम इंडिया में बतौर ओपनर खेल रहे थे, लेकिन इस सीरीज में वे प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके हैं. दूसरे वनडे में भी उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. 

धवन ने खेली शानदार पारी

पहले वनडे में रोहित शर्मा ने ईशान किशन की जगह शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को टीम में शामिल किया था. इस मैच में उन्होंने 54 गेंदों पर 57.40 की स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 4 चौके भी देखने को मिले. वहीं पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ मिलकर नाबाद 114 रनों की साझेदारी भी की. इस  शानदार प्रदर्शन के बाद दूसरे वनडे में भी धवन का खेलना लगभग तय है. 

ईशान किशन का करियर 

ईशान किशन ने पिछले कुछ समय में लगातार शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में जगह बनाई है. ईशान किशन ने भारत के लिए अभी तक 3 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 29.33 की औसत से 88 रन दर्ज हैं, वहीं 18 टी20 मैचों में उन्होंने 31.29 की औसत से 532 रन बनाए हैं. 

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here