कनाडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, भारत सरकार ने जताई कड़ी आपत्ति – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

कनाडा के रिचमंड हिल स्थित एक हिंदू मंदिर में लगी महात्मा गांधी की एक बड़ी प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने विरूपित कर दिया. पुलिस का कहना है कि इसकी सूचना मिली है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस घृणित अपराध की जांच शुरू कर दी है. यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस के अनुसार, योंग स्ट्रीट और गार्डन एवेन्यू के क्षेत्र में विष्णु मंदिर है. इसमें महात्मा गांधी की पांच मीटर ऊंची प्रतिमा बनी हुई है. किसी ने इस प्रतिमा को विकृत किया. दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सूचना देकर पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया.

अभी तक की जांच में खालिस्तान से जुड़े लोगों का हाथ 

कास्ट यॉर्क रीजनल पुलिस के प्रवक्ता एमी बौद्रेउ ने बताया कि, किसी ने प्रतिमा के नीचे बने बेस पर “बलात्कारी” और “खालिस्तान” जैसे शब्द लिखकर इसे विरूपित किया. इस विरोध को भारत से अलग एक सिख-बहुल देश की अवधारणा को लेकर किया गया है. बता दें कि खालिस्तान की मांग को लेकर बीच-बीच में कुछ संगठनों का आंदलोन चलता रहता है.  

पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि वे इसे “घृणा पूर्वाग्रह से प्रेरित घटना” मानते हैं। “यॉर्क क्षेत्रीय पुलिस किसी भी रूप में घृणा अपराध को बर्दाश्त नहीं करती है.”  बौदरेउ ने कहा, “जो लोग नस्ल, राष्ट्रीय या जातीय मूल, भाषा, रंग, धर्म, उम्र, लिंग, लिंग पहचान, लिंग अभिव्यक्ति और इस तरह के आधार पर दूसरों को पीड़ित करते हैं, उन पर कानून सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.

मंदिर के अध्यक्ष ने भी की निंदा

मंदिर के अध्यक्ष डॉ. बुधेंद्र दूबे ने कहा कि मूर्ति अपने वर्तमान स्थान, शांति पार्क में 30 से अधिक वर्षों से है. उन्होंने कहा कि इसे इससे पहले कभी भी किसी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं किया गया था. बुधवार तड़के पता चला कि किसी ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. इस हरकत से मैं काफी निराश हुआ. अगर हम उस तरह से जी सकते हैं जो गांधी ने हमें जीना सिखाया था, तो हम किसी को या किसी समुदाय को चोट नहीं पहुंचाएंगे.”

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी जताई आपत्ति

टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास और ओटावा में भारतीय उच्चायोग दोनों ने ट्विटर पर बयानों में बर्बरता की निंदा की. दोनों ने कहा कि उन्होंने कनाडा के अधिकारियों से अपराध के बारे में संपर्क किया है. टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी का कहना है कि, रिचमंड हिल के विष्णु मंदिर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने से हम व्यथित हैं. इस आपराधिक, घृणित कृत्य ने कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को बहुत आहत किया है. हम इस घृणा अपराध की जांच के लिए कनाडा के अधिकारियों के संपर्क में हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here