बदरीनाथ हाईवे पर केदारनाथ दर्शन कर लौट यात्रियों की खाई में गिरी कार – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

देहरादून: बदरीनाथ हाईवे के पास कौडियाला में केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार खाई में गिर गई। पुलिस चौकी ब्यासी से दुर्घटना की खबर प्राप्त होते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान आरम्भ किया। नदी किनारे यात्रियों के सामान प्राप्त हुए हैं। 

बुधवार प्रातः केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे मेरठ के यात्रियों का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। घटनास्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू टीम अत्यधिक विषम हालातों में रस्सी की सहायता से खाई में उतरी। टीम को नदी किनारे गाड़ी की नंबर प्लेट,कैरी बैग,मोबाइल व आधार कार्ड मिले, जिससे ये अनुमान लगाया कि गाड़ी नदी में गिर गई है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने व बहाव अत्यधिक तेज होने की वजह से रेस्क्यू में समस्या हुई। वहीं इस के चलते मौके पर प्राप्त हुए आधार कार्ड से परिजनों को सूचित किया गया। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। 

इनके आधार कार्ड मिले:-
-पंकज शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 52 वर्ष 
-गुलवीर जैन पुत्र दर्शन लाल जैन निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 40 वर्ष 
-नितिन पुत्र राजेश निवासी शास्त्री नगर मेरठ उम्र 25 वर्ष  व 
-हर्ष गुर्जर  पुत्र संजय  निवासी काजीपुर मेरठ उम्र 19 वर्ष  

वही एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू का काम निरंतर जारी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here