सड़क पर कूड़ा उठाते हुए नजर आई ये मशहूर अदाकारा, देंखे वीडियो – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत हाल ही में फावड़ा लेकर सड़क पर कूड़ा उठाती दिखाई दी। राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह फावड़ा चलाने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। राखी सावंत को इस वीडियो पर खूब ट्रोल किया गया है। लोगों का दावा है कि राखी सावंत को फावड़ा चलाना नहीं आता है और वह केवल ढोंग कर रही हैं। कैमरे के सामने राखी सावंत सियासी पार्टियों पर भी गुस्सा करती नजर आई।

राखी सावंत ने कहा, ‘अरे भाड़ में गया इलेक्शन, मुझे नहीं जाना, अब मैं किसी पार्टी पर भरोसा नहीं करती।’ जब राखी सावंत से पैपराजी ने कहा कि अपनी स्वयं की पार्टी बना लीजिए तो राखी सावंत ने कहा, ‘भाड़ में गई मेरी खुद की पार्टी भी।’ राखी सावंत ने कहा कि मैं जिम में वेट ट्रेनिंग कर रही हूं तथा यहां पर देखो।’

राखी सावंत ने गार्ड को डांट लगाते हुए कहा कि उठवाओ इसे म्युनिसिपल वालों को बुलाओ। हाथ पर हाथ रखकर मत बैठो। गाड़ी आएगी? कल तक आ जाएगी? राखी सावंत के इस वीडियो में उन्होंने बस दो या तीन बार ही फावड़ा चलाया तथा उसमें भी बमुश्किल ही कोई कचरा साफ हुआ। राखी सावंत के इस वीडियो पर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं, तथा उनका ये वीडियो इस समय सुर्ख़ियों में छाया हुआ है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here