सीएम एकनाथ शिंदे पर उद्धव ठाकरे ने जमकर बोला हमला – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

मुंबई: सीएम की कुर्सी गंवा चुके शिनसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के तेवर अभी भी तल्ख हैं। उन्होंने सूबे के सीएम एकनाथ शिंदे पर फिर हमला बोला है। उद्धव ने कहा है कि वो एकनाथ शिंदे के इरादों को सफल नहीं होने देंगे तथा उन्हें धूल चटा देंगे। 

दरअसल, उद्धव ठाकरे ने शिवसेना MLA राजन साल्वी के लिए एक चिट्ठी जारी की थी। इस चिट्ठी में उन्होंने साल्वी को शिवसेना के प्रति वफादार रहने के लिए धन्यवाद दिया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि “मैं आप जैसे वफादार के समर्थन से वादा करता हूं कि मैं एकनाथ शिंदे एवं उनके समर्थन करने वालों के इरादों को धूल चटा दूंगा।”

शिवसेना प्रमुख ने 6 जुलाई को MLA राजन साल्वी को ये चिठ्ठी लिखी थी। उन्होंने मुश्किल वक़्त में वफादार रहने के लिए साल्वी की पीठ थपथपाई। उद्धव ने कहा कि आपने एकनाथ शिंदे के चलते खामियाजा उठाया है। उनकी बनाई नाजायज सरकार से भीख नहीं मांगी तथा न ही अयोग्यता की आशंका व्यक्त की। आप जैसे वफादार शिवसैनिकों के समर्थन से एकनाथ शिंदे एवं उनके समर्थकों की मंशा को नाकाम कर दिया जाएगा। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनकी पार्टी NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। शिवसेना बिना किसी दबाव के मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर रही है। उनके इस फैसले के बाद कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here