दरअसल, मंगलवार को एक छात्रा से दुष्कर्म की घटना के बाद आसींद में माहौल गरमा गया था। लोगों ने युवकों के साथ मारपीट कर दी। हिंसा के डर से लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी थीं, वहीं बुधवार को दूसरे दिन भी कस्बा बंद रहा। आसींद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। एएसपी, डीएसपी सहित अन्य अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
छात्रा से दुष्कर्म की घटना को लेकर आमजन में नाराजगी है। इसी के चलते ग्रामीणों ने आसींद थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान गुलाबपुरा नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन धनराज गुर्जर ने आमजन को संबोधित कर इस तरह की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि आसींद, मालासेरी आदि स्थान देवभूमि के नाम से संसार में विख्यात है। ऐसे लोग इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर इस भूमि को कलंकित करने में लगे हुए हैं। इन्हें चौराहे पर फांसी दे दी जानी चाहिए।
क्या है पूरा मामला?
आरोपी युवक के साथ होटल में मिली छात्रा ने आसींद थाने में एक केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में छात्रा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा एक बजे वह परीक्षा देकर लौट रही थी। इस दौरान खातोला निवासी अजीज मोहम्मद पुत्र हकीक मोहम्मद और अब्दुल मोहम्मद उर्फ पीरू पुत्र हकीक मोहम्मद स्विफ्ट कार लेकर, उसे गांव छोड़ने की बात कही। पहले से परिचित होने के कारण वह विश्वासकर कार में बैठ गई। कुछ सामान लेने की बात कहकर दोनों छात्रा को बस स्टैंड स्थित जिया पैलेस ले गए। जहां उसे ठंडा पानी पिलाया, जिससे उसे चक्कर आने लगे। इसी हालत में अजीज मोहम्मद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर जिया पैलेस के मालिक और अब्दुल मोहम्मद ने उससे कहा कि यह बात किसी को बताई तो जान से मार देंगे। इसी बीच अजीज और अब्दुल ने उसके तीन-चार अश्लील फोटो भी ले लिए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां आए और उसे छुड़ाया। लोगों ने आरोपी अजीज को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी थी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















