ख़बर सुनें
विस्तार
भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में मंगलवार को एक बार फिर सांप्रदायिक माहौल खराब हो गया है। बस स्टैंड पर समुदाय विशेष के युवक के साथ लोगों ने मारपीट कर दी। इस दौरान उसकी कार में भी तोड़-फोड़ की गई। आरोप है कि इस युवक को अन्य समुदाय की युवती के साथ गेस्ट हाउस के पास देखा गया था। वह उस होटल में ले जा रहा था। युवक की पिटाई के बाद कस्बे में तनाव हो गया और लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इलाके में पुलिस के जवान तैनात हैं, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही हैं।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















