भारतीय टीम से रेस्ट लेने वाले खिलाड़ियों पर भड़के सुनील गावस्कर, सुनाई खरी-खोटी – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

आईपीएल के बाद से ही भारतीय प्लेयर्स लगातार रेस्ट ले रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में सेलेक्टर्स ने विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज प्लेयर्स को आराम दिया था. वहीं, आयरलैंड दौरे पर तो हार्दिक पांड्या ने टीम की कमान संभाली थी. भारतीय टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही थी. अब भारत के महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस पर बड़े सवाल खड़े किए हैं. 

गावस्कर ने कही ये बात 

भारत के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कुछ सीनियर खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम के इंटरनेशनल कैलेंडर के दौरान आराम मिलता है. उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि देखिए मैं (भारत के मैचों के दौरान) रेस्ट लेने वाले खिलाड़ियों से सहमत नहीं हूं. बिल्कुल नहीं. आप भारत के लिए खेल रहे हैं. आप आईपीएल के दौरान आराम नहीं करते हैं, लेकिन भारत के लिए खेलते समय आराम करते हैं. मैं इससे सहमत नहीं हूं. आपको भारत के लिए खेलना है आराम की बात आप मत करो. 

टेस्ट मैचों में पड़ता है असर 

सुनील गावस्कर ने आगे बोलते हुए कहा कि टी 20 में एक पारी में केवल 20 ओवर होते हैं. इससे आपके शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता है. टेस्ट मैचों में, दिमाग और शरीर एक टोल लेते हैं, लेकिन टी 20 में क्रिकेट खेलने में कोई समस्या नहीं है.

इंग्लैंड के खिलाफ मिला था रेस्ट 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में कई स्टार खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. वेस्टइंडीज के लिए वनडे सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया है. भारतीय टीम इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों में जुटी हुई है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here