उत्तराखंड: बारिश के बाद भूस्खलन से हाईवे-सड़कें बंद, जगह-जगह फंसे लोग – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश से सड़कों पर आफत टूट रही है। बारिश की वजह से राज्य की 191 सड़कें बंद हैं जिससे आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि के आंकड़ों के अनुसार रविवार को राज्य में कुल 191 सड़कें बंद थी जिसमें एक एनएच और 14 राज्य मार्ग शामिल हैं।

रविवार को कुल 254 सड़कें बंद हो गई थी जिसमें से 63 सड़कों को खोल दिया गया। जिसके बाद अब 191 सड़कें बंद चल रही हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए 266 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में बारिश की वजह से जो प्रमुख सड़कें बंद हैं।

 चमोली चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग, धौंतरी कमाद अयारखाल, घट्टूगाड़ सिलोगी बीरोंखाल मोटरमार्ग, थराली देवाल वाण मोटर मार्ग, कर्णप्रयाग सोनला मार्ग, उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा मार्ग, खिर्सू खेड़ाखाल मार्ग, गुप्तकाशी कालीमठ जाल चौमासी, मक्कू परकंडी मार्ग, थल मुनस्यारी सहित कई सड़कें बंद हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here