राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 29 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच

0
30

 

मशाल रथ 11 से 14 जुलाई तक जोधपुर जिले के भ्रमण पर

जोधपुर, 10 जुलाई/राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 29 अगस्त से 2 अक्टूम्बर 2022 के मध्य आयोजित होगें। इनमें कबड्डी, खो-खो, हॉकी, शूटिंग वालीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट वालीबॉल सहित छह खेलो का आयोजन होगा।
जिला खेल अधिकारी शरद टाक ने बताया कि खेलों की प्रतियोगिताएं ग्राम पंचायत स्तर पर 29 अगस्त 2022 को खेल दिवस से शुरू होंगी।
उन्होंने बताया कि चयनित खेलों की प्रतियोगिताओं के आयोजन से पूर्व व्यापक जनजागृति व वातावरण निर्माण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय खेलों की तर्ज पर मुख्यमंत्री द्वारा 29 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल मशाल रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।यह मशाल रथ राज्य के सभी जिलों के ब्लॉक पंचायत मुख्यालयों पर भ्रमण करेगा।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जोधपुर जिले में यह मशाल रथ 11 से 14 जुलाई (04 दिवस) भ्रमण करेगा। जैसलमेर जिले से 11 जुलाई को फलोदी, बापिणी एवं लोहावट, 12 जुलाई को देचू बालेसर, चामू एवं ओसियां, 13 जुलाई को बावड़ी, भोपालगढ, पीपाड़ सिटी एवं बिलाड़ा तथा 14 जुलाई को मण्डोर अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चैनपुरा, श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम जोधपुर लूणी व धवा होते हुए बाड़मेर जिले में प्रवेश करेगी।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि मशाल रथ के स्वागत व सम्मान के लिये जिले के सभी ब्लॉकों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में मशाल रथ के स्वागत सम्मान आमजन की सहभागिता व व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी व आयोजन की नोडल अधिकारी ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, तहसीलदारों एंव ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here