उमा भारती ने शराब नीति को लेकर जेपी नड्डा को लिखा पत्र – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती फिर एक बार शराब निति को लेकर सीएम शिवराज से नाराज दिखाई दे रही है, और इसीके चलते उन्होंने राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा को तीन पन्ने का एक पत्र लिखा है, लेटर में उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी पीड़ा जाहिर हुए सभी भाजपा शासित राज्यों में एक जैसी शराब नीति लागू करवाने की मांग भी की है।और इतना ही नहीं उन्होंने तीन पन्ने के लेटर में लिखा है कि मध्यप्रदेश में शराबबंदी पर मैं लगातार सक्रिय हूं,फिर कल जब घुटन महसूस हुई,तब प्रेस विज्ञप्ति और ट्वीट किए। उमाभारती ने यह भी कहा है की अक्टूबर मेंगांधी जयंती पर भोपाल की सड़कों पर महिलाओं के साथ मार्च करूंगी, इसलिए जो भी इसके समर्थन में हों, अपने स्तर से प्रयास करें।

शराबबंदी पर सख्त उमा भारती 
शराबबंदी मेरे निजी अहंकार का विषय नहीं है, बल्कि मप्र की महिलाओं के सम्मान और उनके परिवार की सुरक्षा, युवाओं की रोजी-रोटी और भविष्य से जुड़ा एक सामाजिक विषय है।

मैं हंसी का पात्र बन रही हु- उमा
उमा भारती ने पात्र लिख कर कहा की मैंने इस मुद्दे को कभी भी सार्वजनिक नहीं किया,क्योंकि मुझे भरोसा था कि सकारात्मक परिणाम आएंगे।इस कारण से मैं निंदा,उपहास एवं आलोचना की पात्र बन गई, इसलिए में अपनी पार्टी के मुखिया से सार्वजनिक अपील करती हूं कि शराब व नशे पर पार्टी के वरिष्ठ जनों से आप परामर्श कर एक जैसी शराब नीति सभी भाजपा शासित राज्यों को लागू करने का निर्देश दें। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here