सेलेक्टर्स ने इस घातक गेंदबाज को किया नजरअंदाज, जानिए… – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

बीसीसीआई (BCCI) ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है. इस दौरे के लिए भी सेलेक्टर्स ने एक ऐसे ही प्लेयर को नजरअंदाज कर दिया है जो अपनी घातक गेंदबाजी के लिए जाना जाता है. ये गेंदबाज काफी समय से टीम इंडिया में आने के लिए तरस रहा है.  

इस गेंदबाज के साथ हो रही नाइंसाफी

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को मौका नहीं मिला है. वह डेथ ओवर्स में बहुत ही खतरनाक गेंदबाजी करते हैं और काफी किफायती भी साबित होते हैं, लेकिन उन्हें लंबे समय से टीम इंडिया में शामिल नहीं किया जा रहा है. नवदीप  के पास लगातार 140 किलोमीटर से ज्यादा तेज गेंद फेंकने का टैलेंट है. 

यॉर्कर फेंकने में हैं माहिर 

नवदीप सैनी (Navdeep Saini) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में अपना वनडे डेब्यू किया था, टी20 भी उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी साल अपना डेब्यू मैच खेला था. आईपीएल में इस खिलाड़ी ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी का जलवा दिखाया था. लेकिन उन्हें टीम इंडिया में साल 2021 के बाद से एक भी मैच खेलने के लिए नहीं मिला है.  नवदीप ने भारतीय टीम के लिए 2 टेस्ट में 4 विकेट, 8 वनडे मैचों में 6  विकेट और 11 टी20 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं.

जडेजा को मिली बड़ी जिम्मेदार 

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. वे इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान बनाए गए हैं. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं और वहां भी उनका शानदार खेल देखने को मिला है. ऐसे में ये सीरीज उनके लिए काफी अहम रहने वाली है. 

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम:

शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here