गुजरात में भारी बारिश से 6 लोगों की मौत, अहमदाबाद के कई हिस्से जलमग्न – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

गुजरात के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रहने से सड़कें नदियों जैसी दिखने लगीं। राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, महिसागर और कच्छ जिलों में दो-दो और पंचमहल तथा देवभूमि द्वारका जिलों में एक-एक की मौत हो गई है।

गुजरात के दक्षिणी इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई और दोपहर में कुछ घंटों तक लगातार बारिश हुई जिससे राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के कई हिस्से जलमग्न हो गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जामनगर, देवभूमि द्वारका और जूनागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में मानसून का असर जोरदार था और राज्य के बाकी हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा। 

वलसाड में 205mm हुई बारिश
राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र की ओर से जारी किए गए आंकड़ों से पता चला है कि दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के कपराडा तालुका में दिन में सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच 205 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद नवसारी के वंसदा में 164 मिलीमीटर, सूरत के महुवा में 157 मिलीमीटर, तापी के व्यारा में 153 मिलीमीटर, तापी के डोलवन में 150 मिलीमीटर, नवसारी के चिखली में 141 मिलीमीटर, तापी के वालोड में 137 मिलीमीटर और वलसाड के धर्मपुर में 134 मिलीमीटर बारिश हुई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here