जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर जानलेवा हमला, भाषण के दौरान मारी गोली – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी जापान के नारा शहर में उन पर फायरिंग हुई है। गोली लगने से भाषण के दौरान आबे गिर पड़े। वह संसद के उच्च सदन के लिए रविवार को होने वाले चुनाव से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद आबे को कार्डियक अरेस्ट आया। फिलहाल उनकी स्थिति काफी नाजुक है। डॉक्टरों का कहना है कि वह अपनी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। बचने की संभावना नहीं के बराबर है।

साइट पर मौजूद एक शख्स ने कहा कि उसने बंदूक की गोली चलने की आवाज सुनी और उसने देखा कि आबे को खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

‘एनएचके’ ने घटना का फुटेज जारी किया है, जिसमें आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है। साथ ही कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए नजर आ हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था और उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया।

पुलिस ने बताया कि उसने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक बंदूक बरामद हुई है। संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस संदिग्ध ने आबे को भाषण के दौरान पीछे से गोली मारी। संदिग्ध हमलावर की उम्र 40 साल है।

मालूम हो कि 2021 में भारत ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उस दौरान एसपी बालसुब्रमण्यम, डॉक्टर बेल मोनप्पा हेगड़े, नरेंद्र सिंह कपानी, मौलाना वहीउद्दीन खान, बीबी लाल, सुदर्शन साहू को भी पद्म विभूषण दिया गया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here