Rajasthan: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप, अगवा कर जयपुर ले गए, नशे का इंजेक्शन लगाकर की ज्यादती, वीडियो भी बनाए

0
15

ख़बर सुनें

राजस्थान के पाली में दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ आठ लड़कों ने 2021 में नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। किसी को कुछ भी बताने पर उन्हें वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इस डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। 

इस साल मई के महीने में चार आरोपी पीड़िता को अगवा कर जयपुर ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। आखिर में तंग आकर पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता बच्ची के साथ केस दर्ज कराने के लिए सादड़ी थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उसने जयुपर का केस बताकर वहां भेज दिया। अब जयपुर पुलिस ने जीरो नंबर की एफआईआर थाने भेजी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले साल आठ फरवरी को वह अपने खेत पर अकेली थी। इस दौरान प्रताप मीणा, बिल्ला चौधरी, रणजीत सिंह, पंकज चौधरी, कमलेश, भरत, कपिल और पीयूष वहां आ गए। सभी ने उसे पकड़कर नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। कहा, कि अगर किसी को कुछ भी बताया तो वीडियो और फोटो वायरल कर जान से मार देंगे। पीड़िता ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया।

इसके बाद बीती चार मई को चार आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और गाड़ी में डालकर जयपुर ले गए। जहां नशे का इंजेक्शन लगाकर रणजीत सिंह, प्रताप मीणा, पंकज चौधरी और बिल्ला चौधरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपियों ने उसे फिर धमकी दी और गांव छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की करतूत और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद केस दर्ज कराया गया।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here