बारिश में इस तरह अपनी आँखों का रखें ख्याल – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

मानसून के दौरा शरीर का ख्याल रखना जरूरी है। जी हाँ और इस वजह से चाहे गर्मी हो या ठंड हो शरीर के लिए अलग-अलग तरह की डाइट भी बहुत ज़रूरी है। सबसे ज्यादा इस दौरान आंखों का भी ध्यान रखना चाहिए। जी दरअसल गर्मी में आंखों की जलन और बारिश के दिनों में आंखों का इन्फेक्शन इन दोनों से ही निपटने के लिए आंखों की सफाई देखभाल ज़रूरी है। आप सभी को बता दें कि बरसात के मौसम में आंखों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस दौरान कई बार आंखों में गंदा पानी जाने से इंफेक्शन आंख लाल होने जैसी परेशानी हो जाती है। वहीं ध्यान रहे कि आंखों में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अब आज हम आपको बताते हैं मानसून में आंखों का ध्यान कैसे रखना चाहिए। जी दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बारिश के मौसम में वायरल कंजंक्टिवाइटिस फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जी दरअसल बारिश के मौसम में कॉर्निया से रिलेटेड फंगल इंफेक्शन के मामले भी बढ़ जाते हैं, ऐसे में लोगों को यह जानने की ज़रूरत है कि बारिश के पानी में नहाने से आंखों को खतरा नहीं होता है, लेकिन इसके बाद आंखों को साफ पानी से धो लेना चाहिए। वहीं बरसात के मौसम में हाइजीन यानी साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी होता है।

ऐसे में दिन में दो बार आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए। जी हाँ और अगर आंख में किसी तरह की परेशानी या जलन हो रही है तो तुरंत आई स्पेशलिस्ट से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा हर बार आंखों को छुए नहीं और जब भी आप बारिश से नहा कर आए तो आँखों को एक बार ज़रूर धो लें। हालाँकि ध्यान रहे की बिना डॉक्टर की सलाह के आंखों का घरेलू इलाज न करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here