जुग जुग जीयो के सामने एक बड़ी चुनौती के रूप में आएगी थॉर, बना सकती है बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

करण जौहर निर्मित जुग जुग जीयो की रिलीज का दूसरा हफ्ता चल रहा है और नई रिलीज फिल्मों के बावजूद जुग जुग जीयो की रफ्तार बरकरार है। फिल्म अब तक 70 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, पिछले हफ्ते रिलीज हुईं रॉकेट्री- द नम्बि इफेक्ट और राष्ट्र का कवच ओम बॉक्स ऑफिस पर बेहाल हैं। दोनों फिल्में दर्शकों को खींचने में नाकाम रहीं, जिसका कुछ फायदा जुग जुग जीयो को भी मिला। 

दूसरे हफ्ते में जुग जुग जीयो के कलेक्शंस की बात करें तो दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.03 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में उछाल आया। फिल्म ने 4.75 करोड़ और 6.10 करोड़ के नेट कलेक्शंस किये थे। हालांकि, सोमवार को फिल्म के कलेक्शंस एक बार फिर गिरे और फिल्म ने 1.80 करोड़ की जमा किये थे। वहीं, मंगलवार को 1.75 करोड़ बटोरे। फिल्म के लिए सकारात्मक पहलू यह है कि सोमवार के मुकाबले मंगलवार के कलेक्शंस में गिरावट ज्यादा नहीं है। अब 12 दिनों बाद जुग जुग जीयो का नेट कलेक्शन 71.09 करोड़ हो चुका है। हालांकि, 100 करोड़ की मंजिल अभी दूर है, जिसके लिए फिल्म को लगभग 29 करोड़ चाहिए। 

पिछले हफ्ते शुक्रवार को सिनेमाघरों में आर माधवन की रॉकेट्री- द नम्बि इफेक्ट और राष्ट्र का कवच ओम पहुंचीं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुस्त रहीं। रॉकेट्री ने ओपनिंग वीकेंड में 3.67 करोड़ जमा किये, वहीं ओम 3.21 करोड़ ही जमा कर सकी। ये दोनों फिल्में जुग जुग जीयो के लिए चुनौती नहीं बन सकीं। 

फिल्म के सामने असली चुनौती गुरुवार 7 जुलाई से शुरू होगी, जब बॉक्स ऑफिस पर थॉर अपना हथौड़ा लेकर उतरेगा। थॉर लव एंड थंडर की हाइप को देखते फिल्म बॉक्स ऑफिस धमाल मचा सकती है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ और नैटली पोर्टमैन मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसके बाद 8 जुलाई को विद्युत जाम्वाल की खुदा हाफिज 2- अग्नि परीक्षा रिलीज होगी। यह एक्शन फिल्म है और मास एंटरटेनर होने की वजह से दर्शक चुरा सकती है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here