Udaipur Murder: खतरनाक थे कन्हैयालाल के हत्यारों के मंसूबे, NIA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

0
17

ख़बर सुनें

उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल तेली की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जो केस दर्ज किया है, उसमें उसने आरोप लगाया है कि हत्यारों के मंसूबे खतरनाक थे। उन्होंने कन्हैयालाल तेली की हत्या के वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला। ताकि लोगों में धार्मिक आधार पर वैमनस्य बढ़े। देशभर में लोगों में दहशत और आतंक का माहौल बने।  

उदयपुर में 28 जून को टेलर कन्हैयालाल की उसकी दुकान पर नाप देने आए गौस मोहम्मद और रियाज मोहम्मद ने खंजर से वार कर हत्या कर दी थी। हत्या का वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हत्या के बाद उन्होंने एक और वीडियो शूट किया था। इसमें उन्होंने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान की धमकी दी थी। एनआईए ने इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ भी की है। 

सियासत भी गरमाई
कन्हैयालाल की मौत के बाद राजस्थान के कई शहरों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उदयपुर में कर्फ्यू लगाया गया था। साथ ही कई अन्य जिलों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया था। ताकि लोग हत्या और उससे जुड़े वीडियो वायरल न कर सकें। इस मामले में सियासत भी गरमा गई है। कन्हैयालाल के परिवार से मिलकर सांत्वना देने वालों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित करीब-करीब सभी प्रमुख नेता शामिल हैं। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here