Udaipur Murder Case: भाजपा नेताओं ने कन्हैया के घर को बनाया ‘पिकनिक स्पॉट’, तब होटलों में मजे कर रहे थे

0
23

ख़बर सुनें

राजस्थान के नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा नेताओं ने कन्हैयालाल के घर को पिकनिक स्पॉट बना दिया है। राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा नेता काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब उदयपुर में यह घटना तब सभी भाजपा नेता हैदराबाद के होटलों में मजे कर रहे थे।

दरअसल, बीते तीन-चार दिन से कन्हैयालाल के परिजनों से मिलने के लिए भाजपा नेता उनके घर जा रहे हैं। एक दो दिन पहले दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा के साथ परिवार से मिलने पहुंचे थे। बीते सोमवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शोखावत ने कन्हैया के परिजनों से मुलाकात की। वहीं आज मंगलवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी कन्हैयालाल के घर सांत्वना देने पहुंचे थे। 

भाजपा नेताओं के कन्हैयालाल के घर जाने को लेकर खाचरियावास ने उन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, गुलाबचंद कटारिया स्थानीय विधायक के साथ नेता प्रतिपक्ष भी हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी थी कि वह तनाव के माहौल में उदयपुर में ही रुकते और हालात काबू में रखने में सरकार की मदद करते, लेकिन घटना के अगले दिन ही वह हैदराबाद चले गए।

उन्होंने कहा कि अब राजनीति चमकाने के लिए भाजपा नेताओं में कन्हैया के घर जाने की होड़ मच गई है, लेकिन जब परिवार का गम बांटना था तब यह कहां थे। खाचरियावास ने कहा कि सीएम ने घटना के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, उसमें नेता प्रतिपक्ष, उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शामिल नहीं हुए। अब यह पॉलिटिकल टूरिस्ट बनकर उदयपुर जा रहे हैं और अनर्गल बातें कर रहे हैं।

गला काटकर की गई थी कन्हैया की हत्या 
उदयपुर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहने वाले कन्हैयालाल दर्जी थे और यहां अपनी दुकान चलाते थे। 28 जून को दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने कन्हैया की दुकान पर पहुंचे और उस पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया था।  

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here