Rajasthan: प्रसूता और नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा, आरोप- जीएनएम की लापरवाही से गई जान, झूठ बोल किया रेफर

0
10

ख़बर सुनें

चूरू जिले की रतनगढ़ तहसील के दाउदसर सीएचसी में मंगलवार को प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने सीएचसी में कार्यरत जीएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।    
दाउदसर निवासी महावीर जाट ने बताया कि सोमवार सुबह उसकी भाभी निर्मला को प्रसव दर्द शुरू होने पर दाउदसर स्थित सीएचसी लेकर गए थे। वहां कार्यरत एक जीएनएम ने बेहोशी की हालत में उनका प्रसव करवा दिया। इसके बाद जीएनएम ने नवजात की धड़कन कमजोर और प्रसूता की खराब हालत होने की गलत जानकारी देते हुए दोनों को चूरू के भरतिया अस्पताल रेफर कर दिया। 

महावीर कहा कि हम दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि जीएनएम की लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस से मामले जांच की करने की मांग की है। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here