अमेरिका की फ्रीडम डे परेड में अंधाधुन फायरिंग, पांच की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

वाशिंगटन: अमेरिका में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग का मामला सुनने के लिए मिला है। शिकागो के हाइलैंड पार्क क्षेत्र में फ्रीडम डे परेड निकाली जा रहा थी। इसी परेड के बीच ये गोलीबारी हुई है। गोलीबारी के उपरांत शिकागो के हाइलैंड क्षेत्र मे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इस शूटआउट में 5 लोगों के मरने की खबरें भी सामने आ रही है और कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस हमलावर की तलाश में लगे हुए है। 

रिटेल शॉप की छत से बरसाई गोलियां: अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस समारोह सेलिब्रेट किया जा रहा था। इस बीच देशभर में जगह-जगह पर परेड को आयोजित किया जाता है। इसको लेकर इलिनोइस शहर के हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे परेड आयोजित की गई थी। इसी बीच फ्रीडम डे परेड में भाग लेने वाले लोगों पर शूटर ने गोलियों से हमला करना शुरू कर दिया। कुछ खबरों का कहना है कि एक छत से शूटर ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर रहा था। इतना ही नहीं इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगने की बात भी सामने आ रही है। गोली चलाने वाला एक रिटेल शॉप की छत पर चढ़ गया और वहां से लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी।

अमेरिका में लगातार हो रहीं गोलीबारी की घटनाएं: बता दें कि अमेरिका को हिलाकर रख देने वाली गोलीबारी की घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में बंदूक हिंसा रोधी कानून बहुत ही अहम् है। टेक्सास में हुई घटना से कुछ दिन पूर्व ‘नस्ली भावना’ रखने वाले 18 साल के एक श्वेत युवक ने अमेरिका के बफेलो शहर के एक सुपरमार्केट में अंधाधुंध गोलबारी कर 10 अश्वेत लोगों का क़त्ल कर दिया गया था। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here