उत्तराखंड में अगले चार दिन जमकर होगीं बारिश, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में मंगलवार और बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले चार दिनों में पांच और छह जुलाई को ऑरेंज अलर्ट और सात और आठ जुलाई को येलो अलर्ट रहेगा।

पांच और छह जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। जबकि सात और आठ जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। आठ जुलाई के बाद बारिश में मामूली कमी आ सकती है।

मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, ऑरेंज अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। भारी से बहुत भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों, राजमार्गों पर अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालों और नदियों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here