उत्तराखंड: कुंभ मेले में रोडवेज कर्मचारियों के खानेका बिल तीन गुना का आरोप – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार के दक्षदीप में बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन पर कर्मचारियों के खाने का तीन गुना बिल बनाने का आरोप है। एक शिकायतकर्ता ने रोडवेज प्रबंधन से कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार के दक्षदीप में बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मचारियों के खाने के बिलों का मनमाना भुगतान करने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से तीन गुना ज्यादा के बिल का भुगतान किया गया है। मंडलीय प्रबंधक संचालन ने सहायक महाप्रबंधक रुड़की डिपो से इस मामले को लेकर विस्तृत जांच जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। मंडलीय प्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के मुताबिक 383 कर्मचारियों ने ड्यूटी की।

जबकि 1164 कर्मचारियों के खाने के बिल का भुगतान किया गया है। उन्होंने 781 अतिरिक्त कर्मचारियों के भुगतान को लेकर उपस्थिति पंजिका की छायाप्रति सहित विस्तृत जानकारी सौंपने के निर्देश दिए हैं। वहीं आरटीआई में एक बिंदु के जवाब में बताया गया है कि लक्षदीप बस स्टेशन पर अन्य बस स्टेशनों के कर्मचारियों ने भी भोजन किया।

जिस पर यह स्पष्टीकरण मांगा गया है कि जब निगम ने समस्त अस्थाई बस स्टेशनों पर भोजन की व्यवस्था की गई थी तो अन्य बस स्टेशन के कर्मचारी अपना काम छोड़कर वहां भोजन करने के लिए क्यों आए। अधिकारी ने विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त होने के आधार पर आगे कार्रवाई करने की बात कही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here