Nupur Sharma Controversy: नुपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी, दरगाह के खादिम का एलान- हत्यारों को दूंगा अपना मकान

0
17

ख़बर सुनें

नुपुर शर्मा के बयान का देशभर में विरोध जारी है। लगातार बयान और वीडियो इसे लेकर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो अजमेर से वायरल हुआ है। इसमें हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह का एक खादिम कह रहा है कि जो नुपुर शर्मा की गर्दन लेकर आएगा, उसे अपना मकान सौंप देगा। अजमेर पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर केस दर्ज कर लिया है। 

गौरतलब है कि उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थन में डाली गई पोस्ट के बाद हुई कन्हैया लाल टेलर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अजमेर दरगाह के खादिम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक बार फिर नफरत का जहर घोलने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर दरगाह के खादिम का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खादिम नूपुर शर्मा को गोली मारने की बात कह रहा है। वीडियो दो-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। 

वायरल वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वह दरगाह का खादिम है साथ ही दरगाह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिस पर विभिन्न मामले दर्ज हैं। उसने अपना नाम सलमान बताया है। वीडियो में यह शख्स रोते हुए कह रहा है कि वक़्त पहले जैसा नहीं रहा वरना में बोलता नहीं, अपने बुजुर्गों की कसम खाते हुए सलमान कह रहा है कि मुझे कसम है मेरी मां की मैं उसे सरेआम गोली मार देता, मेरे बच्चों की कसम मैं उसे गोली मार देता, और आज भी सीना ठोक कर कहता हूं जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा मैं उसे यह अपना घर दे जाऊंगा ओर रास्ते पर निकल जाऊंगा। यह वादा करता है सलमान।

वीडियो में आगे उसने अपने आपको ख़्वाजा का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि मैं आज भी चीरने का दम रखता हूं। वायरल वीडियो में सलमान मुसलमानों को भड़काने वाली बातें भी कह रहा है। बता दें कि 17 जून को गरीब नवाज की दरगाह के बाहर से निकाले गए मौन जुलूस में दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती ने भी भड़काऊ भाषण दिया था। नारा लगाया था “गुस्ताख ए रसूल की यही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा” जिसके बाद उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी।

अजमेर एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here