सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा एक्शन, विधानसभा में शिवसेना का दफ्तर किया सील – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

मुंबई: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद विधानसभा का पहला सत्र आज से आरम्भ हो रहा है। विधानसभा के 2 दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विधानसभा के स्पीकर का चुनाव होगा। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री शिंदे को विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा। 

वही शिवसेना पर एकनाथ शिंदे गुट ने पूरी तरह कब्जा जमा लिया है। इस बीच आज जब महाराष्ट्र में विधानसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव होना है तो यहां उपस्थित शिवसेना के कार्यालय को भी सील कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक ये साफ़ नहीं हो सका है कि ये कार्यालय सील किस गुट के बोलने पर किया गया है। नोटिस में लिखा गया है कि शिवसेना विधानमंडल दल की ओर से कार्यालय सील कराया गया है।

वही एकनाथ शिंदे ने ठाकरे गुट के सभी विधायकों को व्हिप जारी कर भारतीय जनता पार्टी के स्पीकर उम्मीदवार राहुल नार्वेकर के पक्ष में वोट करने के लिए बोला है। ये व्हिप पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे को भी जारी किया गया है। वही महाराष्ट्र में आज विधानसभा स्पीकर पद का चयन होना है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी नेता राम कदम ने ट्वीट किया है तथा जीत के दावे किए हैं। उन्होंने लिखा है- ठोक…बजाके जीतेंगे…महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here