Udaipur Murder Case Live: कन्हैयालाल के हत्यारे को दो मौलानाओं ने भेजा था पाकिस्तान, भाजपा नेता बोले-नुपुर शर्मा ने माहौल बिगाड़ा

0
70

11:49 AM, 03-Jul-2022

सीआईडी एसएसबी के एसीपी निलंबित

 सीआईडी एसएसबी के उदयपुर जोन के एएसपी राजेश भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। इंटेलिजेंस फेल होने के मामले में शनिवार रात यह कार्रवाई की गई।

11:29 AM, 03-Jul-2022

नुपुर शर्मा के बयान से माहौल बिगड़ा-भाजपा नेता

भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने नुपुर शर्मा को देश में वर्तमान माहौल बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि नुपुर शर्मा के बयान से समाज में माहौल बिगड़ा है। न्यायालय ने जो कहा है वो सही है। कभी भी किसी भी धर्म और उनके धर्म गुरु के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए। आहूजा ने आरोपियों की फांसी और इस केस से जुड़े लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी रखी है। उन्होंने जानकारी दी कि उदयपुर की घटना के विरोध में पांच जुलाई को अलवर कलेक्ट्रेट जिला मुख्यालय व एसडीएम कार्यालय के बाहर सभी ब्लॉक में धरना दिया जाएगा।

11:10 AM, 03-Jul-2022

उदयपुर में कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील

कन्हैयालाल हत्याकांड के पांचवें दिन रविवार को उदयपुर में कर्फ्यू में 10 घंटे की ढील दी गई है। आमजन के लिए सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बाजार खुले रहेंगे। सरकार ने उदयपुर और जयपुर में रविवार को भी इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया है।

11:02 AM, 03-Jul-2022

आरोपी मोहम्मद गौस को दो मौलानाओं ने भेजा था पाकिस्तान

उदयपुर हत्याकांड की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड की साजिश में दो मौलाना और दो वकील भी शामिल थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया है। उदयपुर के दोनों मौलानाओं रियासत हुसैन और अब्दुल रज्जाक ने ही दावत-ए-इस्लामी की ट्रेनिंग के लिए कन्हैयालाल के हत्यारे मुहम्मद गौस को पाकिस्तान भेजा था।

09:53 AM, 03-Jul-2022

धारा 114 के उल्लंघन पर चंद्रशेखर गिरफ्तार

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को जयपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। आजाद जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे कोविड सहायकों की नौकरी के आंदोलन में शामिल होने जयपुर पहुंचे थे। धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

09:42 AM, 03-Jul-2022

Udaipur Murder Case Live: कन्हैयालाल के हत्यारे को दो मौलानाओं ने भेजा था पाकिस्तान, भाजपा नेता बोले-नुपुर शर्मा ने माहौल बिगाड़ा

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में आज जयपुर में संत समाज के नेतृत्व में विशाल सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया जाएगा। जयपुर के स्टेच्यू सर्किल पर हजारों की संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here