मखमली स्किन के लिए अपनी डाइट में शामिल करें हरा बादाम – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

आप सभी ने बादाम तो खाया ही होगा लेकिन हरा बादाम शायद ही कभी खाया हो। जी दरअसल कच्चे बादाम को ही हरा बादाम कहते हैं और लोग इस फल के बारे में कम ही जानते हैं हालाँकि इसके कई बेहतरीन फायदे हैं और आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

बालों के विकास के लिए फायदेमंद- जी दरअसल हरा बादाम बालों के लिए काफी बेहतरीन माना जाता है इसमें कई वायटामिन्स ऐसे पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ में फायदा पहुंचाते हैं। केवल यही नहीं बल्कि हरे बादाम में जिंक पाया जाता है जो बालों की ग्रेथ करता है। इसी के साथ हरे बादाम में विटामिन ई भी पाया जाचा है जो बालों को डैमेज नहीं होने देता।

स्किन को बनाता है मखमली- जी दरअसल हरा बादाम स्किन को हेल्दी बनाने का काम करता है और यह स्किन के पीएच को सही करता है जिसकी वजह से त्वचा डैमेज नहीं होती है। केवल यही नहीं बल्कि इसमें पाए जाने वाला विटामिन ई स्किन सेल्स को डैमेज नहीं होने देता है। जिसकी वजह से स्किन मखमली बनी रहती है और रंग में भी काफी निखार होता है।

याददाश्त तेज करता है- हरा बादाम याददाश्त को तेज करता है। जी हाँ और यह दिमागी विकास में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में जिन लोगों को अल्जाइमर और डिमेंशिया की दिक्कत है उन्हें हरे बादाम का सेवन करना चाहिए।

हार्ट के लिए फायदेमंद- दिल के लिए हरा बादाम  बेहतरीन है। इसमें फ्लेवेनोइड और बायोफ्लेविनोइड कंपाउड्स पाए जाते हैं जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा इसमें मैगनीशिम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here