Rajasthan: गहलोत सरकार से हटाए गए तीन मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी, डोटासरा राजकीय उपक्रम समिति के बने सभापति

0
18

सार

राजस्थान सरकार से हटे तीन मंत्री रघु शर्मा, गोविंद सिंह डोटासरा और हरीश चौधरी को विधानसभा समिति में जिम्मेदारी दी गई है।

हरीश चौधरी, गोविंद सिंह डोटासरा, रघु शर्मा

– फोटो : Social Media

ख़बर सुनें

राजस्थान के तीनों मंत्रियों को अब राजस्थान विधानसभा की कमेटियों में समाहित किया गया है। विधानसभा साल 2022-23 के लिए 22 समितियों का गठन होना था, जिसमें से तीन समितियों को छोड़कर बाकी समितियों में सभापति और सदस्यों का मनोनयन विधानसभा अध्यक्ष की ओर से किया गया। 

बताया जा रहा है कि तीनों हटाए गए मंत्रियों को प्रमुख स्थान देने के लिए ही राजकीय उपक्रम समिति, प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति, अधीनस्थ विधान संबंधी समिति का गठन नहीं किया गया था। इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को राजकीय उपक्रम समिति का सभापति बनाया गया।

वहीं पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और पू्र्व राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को सदाचार कमेटी में सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रश्न एवं सन्दर्भ समिति में आठ सदस्यों का मनोनयन हुआ है। इसमें विनोद कुमार को सभापति बनाया गया है। अधीनस्थ विधान संबंधी समिति में नौ सदस्य होंगे। इसमें नरेन्द्र बुढानिया को सभापति बनाया गया है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here