भारत को इंग्लैंड के इन तीन खिलाडियों से रहना होगा सतर्क – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

भारत और इंग्लैंड के बीच आज (1 जुलाई को) पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा, जहां इंग्लैंड ने भारत को छह मौकों पर हराया है, लेकिन भारतीय टीम ने कभी जीत का स्वाद नहीं चखा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जसप्रीत बुमराह और उनकी टीम इस बार अंग्रेजों से कैसे निपटते हैं. भारतीय टीम को इंग्लैंड के तीन प्लेयर्स से सावधान रहना होगा. 

1. जो रूट 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी जो रूट अपनी विस्फोटक बैटिंग के लिए फेमस हैं. उनकी गिनती के बेहतरीन खिलाड़ियों में होती है. जो रूट ने एडबेस्टन के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उन्होंने मैदान पर 6 टेस्ट मैचों में 49.60 की शानदार औसत से 496 रन बनाए हैं. रूट ने एजबेस्टन में टेस्ट क्रिकेट में चार अर्धशतक और एक शतक भी बनाया है. अगर टीम इंडिया को टेस्ट मैच जीतना है, तो रूट को जल्दी आउट करना होगा. 

2. जेम्स एंडरसन

जेम्स एंडरसन मौजूदा क्रिकेट में बहुत ही खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं. वह अपनी सटीक लाइन लेंथ और कातिलाना गेंदबाजी के लिए फेमस हैं. 39 साल की उम्र में भी उनकी फुर्ती युवाओं को भी मात देती है. एडबेस्टन के मैदान पर एंडरसन ने 12 टेस्ट मैचों में केवल 23.29 की औसत रखते हुए 45 विकेट लिए हैं. एंडरसन की गेंदों को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं है. जब वह अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. 

3. स्टूअर्ट ब्रॉड 

जेम्स एंडरसन के बाद वह इंग्लैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अपने दम पर इंग्लैंड को कई मैच जिताए. एडबेस्टन के मैदान पर स्टूअर्ट ब्रॉड ने 40 विकेट हासिल किए हैं. दिलचस्प बात ये है कि ब्रॉड का औसत एंडरसन से बेहतर है. ब्रॉड ने इंग्लैंड टीम के लिए 155 टेस्ट मैचों में 549 विकेट हासिल किए हैं. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here