टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर फिट होकर मैदान में करने वाला है एंट्री – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से टेस्ट मैच खेलना है, लेकिन इस मैच से पहले रोहित शर्मा कोविड पॉजिटिव होने की वजह से बाहर हो गए. उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया है. अब भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. टीम इंडिया का एक स्टार क्रिकेटर मैदान पर आने के लिए बेकरार है. 

इस क्रिकेटर ने कराया इलाज 

भारतीय टीम के स्टार ओपनर केएल राहुल चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए थे. अब उनके फैंस को बड़ी खुशी मिली है. केएल राहुल ने अपना सफल इलाज करा लिया है. उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि सभी को नमस्कार, पिछले कुछ हफ्ते मुश्किल रहे, लेकिन सर्जरी सफल रही. मैं ठीक हो रहा हूं. आपकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. जल्दी ही मिलते हैं. 

साउथ अफ्रीकी दौरे से थे बाहर 

केएल राहुल को साउथ अफ्रीकी दौरे से भी बाहर हो गए थे. राहुल ने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. राहुल पिछले कुछ सालों में भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में अहम कड़ी बनकर उभरे हैं. राहुल की क्लासिक बैटिंग के सभी दीवाने हैं. राहुल ने भारत के लिए 43 टेस्ट, 42 वनडे मैच और 56 टी20 मैच खेले हैं. आईपीएल में वह लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं. 

सीरीज में आगे है टीम इंडिया 

साल 2020-21 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में 2 टेस्ट सीरीज जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन एक टेस्ट मैच कोरोना महामारी की वजह से नहीं हो पाया, जिसका आयोजन अब हो रहा है. भारत के पास कई मैच विनर प्लेयर्स हैं, जो उन्हें टेस्ट मैच जिता सकते हैं. 

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया:

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), शुभमन गिल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी , मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.    

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here