‘हनुमान चालीसा’ सुनते-सुनते प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस से की थी ये मांग, सुनकर हो जायेंगे हैरान – 24×7 Khabre Fatafat

0
33

टीवी के चर्चित सीरियल बाल शिव में पार्वती का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री शिव्या पठानिया अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीत रही है। अपने एक इंटरव्यू में शिव्या ने हैरतअंगेज खुलासा किया है। अभिनेत्री ने अपने बुरे अनुभव को बताते हुए कहा कि उन्हें एक फेक प्रोड्यूसर ने काम देने के लिए सेक्सुअल फेवर की मांग की थी।

वही शो हमसफर के बंद होने के बाद शिव्या के पास 8 महीने तक कोई काम नहीं था। ये उनकी जिंदगी का बुरा फेज था। इस के चलते उन्हें ऑडिशन के लिए एक कॉल आया था। फिर इस ऑडिशन पर शिव्या के साथ जो हुआ उसने उन्हें हैरान कर दिया था। अपने एक इंटरव्यू में शिव्या ने कहा- मुझे मुंबई के सांताक्रूज में ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। मैंने उस कमरे में एंट्री की, जो कि बहुत छोटा  था। वहां उपस्थित व्यक्ति (जो खुद को प्रोड्यूसर बता रहा था) ने मुझे कहा- यदि तुम ये ऐड बड़े सेलेब्रिटी के साथ करना चाहती हो तो तुम्हें समझौता करना पड़ेगा।

फनी पार्ट जो मैं कभी नहीं भुला सकती वो ये कि उसके लैपटॉप में हनुमान चालीसा चल रही थी। ये बहुत फनी था तथा मुझे हंसी आ गई। तो मैं हंसने लगी। मैंने उसे बोला- आपको शर्म नहीं आ रही है? आप भजन सुन रहे हो और आप क्या बोल रहे हो? कई वर्षों पश्चात् शिव्या को मालूम पड़ा कि वो व्यक्ति जो स्वयं को प्रोड्यूसर बता रहा था वो फर्जी था। शिव्या ने इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को उससे दूर रहने को बोला। सभी को बताया कि वो लोग उस व्यक्ति के जाल में ना फंसे। वही बात यदि शिव्या के करियर की करें तो वे कई टीवी सीरियल्स में नजर आई हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here