पूर्व सीएम हरीश रावत का आज अग्निपथ भर्ती योजना के खिलाफ पदयात्रा अभियान – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

पूर्व सीएम हरीश रावत बुधवार से केंद्र सरकार के खिलाफ अपना नया अभियान शुरू करेंगे। सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ के खिलाफ रावत 70 साल की आयु वाले लोगों के साथ जगह जगह पदयात्राएं करंगे। हालांकि कार्यक्रम पूरी तरह से सियासी है, लेकिन रावत ने इस गैरराजनीतिक अभियान करार दिया। इसे ‘अग्निपथके विरूद्ध वरिष्ठ नागरिकों का अभियान’ नाम दिया गया है।

रावत के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रावत कल सुबह 11 बजे चीड़बाग स्थित सैन्यधाम में शहीद सैनिकों को श्रद्धाजंलि देंगे। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों के साथ अग्निपथ योजना के खिलाफ पदयात्रा करते हुए राजभवन जाएंगे। वहां राज्यपाल को ज्ञापन दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के साथ ही रावत के नए अभियान की शुरूआत होगी।

अग्निपथ योजना के वापस न होने तक इसे जारी रखा जाएगा। रावत के इस अभियान को लेकर भाजपा के साथ कांग्रेस में भी अंदरखाने चर्चा है। एक ओर जहां अग्निपथ योजना के खिलाफ पार्टी स्तर से सत्याग्रह और कार्यक्रम कर रही है। ऐसे में रावत को समानांतर गैरराजनीतिक अभियान चलाने की कांग्रेस में भी चर्चा हो रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here