न‍ित‍िन गडकरी के इस फैसले से हाइवे पर सफर करना और भी होगा सुहाना – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

लगातार बढ़ते सड़क और हाइवे के जाल से एक और यातायात सुगम हुआ है. लेक‍िन दूसरी ओर पेड़ों के कटान से गर्मी भी बढ़ रही है. लेक‍िन केंद्रीय मंत्री न‍ित‍िन गडकरी की पहल से इसे सुधार आएगा, इतना ही नहीं अब हाइवे पर सफर करना और भी सुहाना हो जाएगा. जी हां, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से क‍िए गए इस ऐलान के बाद लोग भी काफी खुश हैं.

एक की जगह लगेंगे पांच पौधे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) हाइवे के किनारे हरियाली बनाए रखने के लिए अपना ‘पेड़ बैंक’ खोलेगा. उन्होंने सड़कों के किनारे पौधरोपण की जरूरत पर जोर दिया. गडकरी ने कहा कि जब भी निर्माण के लिए एक पेड़ को काटा जाएगा, तो उसकी जगह पांच पौधे लगाए जाएंगे.

सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत कम करने का प्रयास
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार के दौरान कहा कि पेड़ों को बचाने के लिए नए-नए तरीकों के बारे में सोचने की जरूरत है. यदि ऐसा नहीं किया गया, तो सड़कों के निर्माण में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. केंद्रीय मंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में मौतों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2024 इस आंकड़े को 50 प्रतिशत तक कम करने का प्रयास किया जाएगा.

इससे पहले गडकरी ने कहा था क‍ि कारों की क्रैश टेस्‍ट‍िंग के बेस पर अब स्‍टार रेट‍िंग दी जाएगी. उन्‍होंने कहा, मूल्यांकन का नया प्रोग्राम ‘भारत एनसीएपी’ ऐसी व्यवस्था देता है जिसके तहत भारत में वाहनों को दुर्घटना परीक्षण में उनके प्रदर्शन के आधार पर ‘स्टार रेटिंग’ दी जाएगी. सरकार का यह कदम दुर्घटना में होने वाली मौत के आंकड़े को कम करने की द‍िशा में एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here