अधिकृत प्रत्याशियो के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी कांग्रेसीयो को पार्टी ने किया निष्कासित – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

मंदसौर: जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील ने शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख की अनुशंसा पर मंदसौर नगर पालिका परिषद चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियो के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी कांग्रेसजनो को निष्कासित करते हुये प्रार्थमिक सदस्यता से 6 साल के लिये निलंबित कर दिया है।

वार्ड क्रमांक 30 से नरगिस लियाकत नीलगर, लियाकत नीलगर, वार्ड क्रमांक 24 से श्रीमती केसर चुडेलिया, वार्ड क्रमांक 20 से श्रीमती मधुबाला अनिल मसानिया, अनिल मसानिया, श्रीमती ममता परमानंद चौहान एवं परमानंद चौहान की गतिविधि को पार्टी संविधान के खिलाफ करार देते हुये निष्कासन की कार्यवाही की है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता भाटी ने बताया कि शेष बचे बागियो की आगामी गतिविधियो की समीक्षा के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

प्रदेश में इन दिनों पंचायत एवं निकाय चुनाव चल रहे हैं। जिसको देखते हुए प्रचार प्रसार जोरों पर है वहीं आपको बता दें पंचायत चुनाव का पहला चरण पूर्ण हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में टिकट को लेकर घमासान छिड़ा हुआ था। पार्टियों द्वारा कई लोगों को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित ना होने से उन लोगों में नाराजगी आई थी और उनके द्वारा निर्दलीय नामांकन दाखिल किया गया और अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार-प्रसार भी किया गया। ऐसे लोगों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने निष्कासन की कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here