टी20 वर्ल्ड कप की टीम में विराट को नहीं मिलेगी जगह, इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान – 24×7 Khabre Fatafat

0
23

टी20 वर्ल्ड कप 2022 इस साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट में विराट कोहली भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. वे टी20 में टॉप-3 के बैटिंग ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में टॉप-3 का हिस्सा नहीं देखते हैं.

इस दिग्गज ने दिया ये बड़ा बयान 

पिछले कुछ समय से विराट कोहली काफी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन वे टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. इसी बीच पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली पर बड़ा बयान दिया है. वीरेंद्र सहवाग टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में विराट कोहली को टॉप-3 का हिस्सा नहीं देख रहे हैं. वे उनकी जगह एक युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल करना चाहते हैं. 
 
इस खिलाड़ी को मिले टॉप-3 में जगह

विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तान में टीम इंडिया को पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था. तब से ही विराट टी20 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. सहवाग (Virender Sehwag) ने टॉप-3 के बैटिंग ऑर्डर पर कहा कहा, ‘टीम इंडिया के पास कई सारे ऑप्शन हैं. लेकिन मेरा मानना है कि जब इंडिया इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेलने जाए तो टॉप थ्री में रोहित शर्मा, ईशान किशन और केएल राहुल ही होने चाहिए.’ उन्होंने आगे कहा, ‘रोहित और ईशान का लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन है और टी20 वर्ल्ड कप में ईशान और राहुल भी अच्छी जोड़ी होंगे.’

ये प्लेयर टी20 वर्ल्ड कप में हो शामिल

वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में एक युवा तेज गेंदबाज को भी देखना चाहते हैं. ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि उमरान मलिक (Umran Malik) हैं. सहवाग ने उमरान मलिक की तारीफ करते हुए कहा, ‘पिछले कुछ समय में अगर किसी तेज गेंदबाज ने मुझे प्रभावित किया है, तो वह उमरान मलिक हैं. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ उन्हें पेस अटैक का हिस्सा होना ही चाहिए.’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here