Maharasthra Crisis: ज्योतिषनगरी का दावा- फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री और शिंदे डिप्टी, अगस्त तक जाएगा इंतजार

0
36

ख़बर सुनें

भीलवाड़ा के कारोई गांव को ज्योतिष नगरी के नाम से जाना जाता है। जिस उम्र में देश के बच्चे ककहरा और एबीसीडी सीखते हैं, उस उम्र में कारोई के बच्चे लोगों के भविष्य बांचने की पढ़ाई करते हैं। लोगों का मानना है कि इस गांव के ज्योतिषियों ने कई भविष्यवाणियां की हैं, जो भविष्य में सच साबित हुई हैं। अब कारोई के ज्योतिष योगेश शरण शास्त्री ने महाराष्ट्र सरकार में सियासी उठापटक को लेकर भविष्यवाणी की है।

महाराष्ट्र में उद्वव ठाकरे सरकार को लेकर चल रही उठापठक के बीच कारोई के ज्योतिष पंडित योगेश शरण शास्त्री ने भृगु सहिंता की अंक गणितीय गणना की। जिसके आधार पर उन्होंने कहा कि उद्वव सरकार के अल्पमत में आने से सरकार का जाना तय है। नई सरकार भाजपा गठबंधन से ही बनेगी। 

देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के प्रबल योग

पंडित योगेश शरण शर्मा के अनुसार 28 अप्रैल 2022 को मकर राशि से शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया। डेढ महीने बाद ही शनि ग्रह के वक्री होने के कारण सरकार में उठापटक होने के योग बने हैं। इसमें उद्वव सरकार का परिवर्तन होने का शत प्रतिशत योग है। महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार के बनने और देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के प्रबल योग हैं। इसके साथ ही एकनाथ शिंदे के उपमुख्यमंत्री बनने के योग हैं। 

हर सप्ताह करीब दस हजार लोग आते हैं कारोई
बता दें कि भीलवाड़ा जिले के कारोई गांव में अपना भविष्य जानने वालों की इतनी भीड़ जुटती है कि कारोई की पहचान ही अब ज्योतिष के नगरी में बन गई है। यहां हर सप्ताह कम से कम दस हजार लोग अपने भविष्य का हाल जानने आते हैं। जिसमें बड़े नेताओं से लेकर हर स्तर के नेता, अभिनेता, अफसर और कार्यकर्ता शामिल हैं। 

ऐसे करते हैं गणना
भृगु संहिता के जानकर वयावेृद्व ज्योतिषी पंडित नाथूलाल व्यास का भविष्यवाणी करने के लिए प्रसिध्द हैं। उनकी दूसरी पीढ़ी में ज्योतिष पंडित योगेश शरण शास्त्री, पंडित ओमप्रकाश व्यास, पंडित गोपाल दाधीच सहित कई शामिल हैं। भृगु संहिता ऐसा ग्रंथ है जिसमें ज्योतिष संबंधी समस्त जानकारियां दी गई हैं।

इस संहिता में कुंडली के लग्न के आधार पर भी बताया गया है कि व्यक्ति का भाग्योदय कब हो सकता है। ऋषि भृगु की ख्याति एक ऐसे कालातीत भविष्यवक्ता के रूप में है, जो भूत, भविष्य और वर्तमान पर समान दृष्टि रखते थे। इस शास्त्र से प्रत्येक व्यक्ति की तीन जन्मों की जन्मपत्री बनाई जा सकती है। भृगु संहिता ज्योतिष का एक विशाल ग्रंथ है।

राष्ट्रपति, गृहमंत्री से लेकर कई दिग्गज पहुंचे हैं कारोई
अब तक यहां आने वालों में देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रिय मंत्री मनसुख मंडाविया, तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधराजे, पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई सोमा भाई मोदी, सांसद अमर सिंह, फिल्म अभिनेत्री जयप्रदा, कथावाचक मोरारी बापू, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास त्यागी सहित उद्योगपति धीरूभाई अंबानी, राजस्थान व मध्यप्रदेश के कई विधायक सहित देश के नामचीन कई लोग यहां कोई भविष्य जानने तो कोई धर्म के बारे में चर्चा करने इन्हीं ज्योतिष के पास आ चुके हैं। 

विदेशों से भी भविष्य जानने पहुंचते हैं लोग
कारोई वैसे तो भीलवाड़ा से महज 20 किलोमीटर दूर है, लेकिन यहां भविष्य की जानकारी देने वाले कई ज्योतिष के संस्थान हैं। सर्वाधिक ज्योतिष कार्यालय होने के कारण ही इसे ज्योतिष नगरी के नाम से भी जाना जाता है। कारोई में सबसे पुराने ज्योतिषी पंडित नाथूलाल व्यास हैं, जिन्होंने अपनी 20 साल की उम्र में ही ज्योतिष का अध्ययन कर लिया था। उन्होंने कम समय में ही अपने गुरु जी से शिक्षा लेने के बाद भृगु संहिता से लोगों का भविष्य बताना शुरू कर दिया था। अपना भविष्य जानने के लिए उनके पास देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी काफी संख्या में लोग आते हैं।                                                                                                                                                  

दावा-भृगु संहिता में दुनिया के हर व्यक्ति का भाग्य अंकित
ज्योतिषी ज्योतिष पंडित योगेश शरण शास्त्री बताते हैं कि मुझे ज्योतिष का काम पारिवारिक विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि भृगु संहिता में दुनिया के हर व्यक्ति का भाग्य अकिंत है। यह केवल वैदिक गणित से सही गणना होने पर सटीक बैठता है। आने वाले जातक के जन्मदिनांक, जन्म व लग्न कुंडली के आधार पर भृगु संहिता के शुभांक से उसका फलादेश निकाला जाता है। 

वहीं महाराष्ट्र में चल रहे सियासी उठापठक का परिणाम क्या निकलेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है पर कारोई के ज्योतिष की माने तो उद्वव सरकार अल्पमत में आकर परिवर्तित होगी और यहां गठबंधन की सरकार बनेगी।

विस्तार

भीलवाड़ा के कारोई गांव को ज्योतिष नगरी के नाम से जाना जाता है। जिस उम्र में देश के बच्चे ककहरा और एबीसीडी सीखते हैं, उस उम्र में कारोई के बच्चे लोगों के भविष्य बांचने की पढ़ाई करते हैं। लोगों का मानना है कि इस गांव के ज्योतिषियों ने कई भविष्यवाणियां की हैं, जो भविष्य में सच साबित हुई हैं। अब कारोई के ज्योतिष योगेश शरण शास्त्री ने महाराष्ट्र सरकार में सियासी उठापटक को लेकर भविष्यवाणी की है।


महाराष्ट्र में उद्वव ठाकरे सरकार को लेकर चल रही उठापठक के बीच कारोई के ज्योतिष पंडित योगेश शरण शास्त्री ने भृगु सहिंता की अंक गणितीय गणना की। जिसके आधार पर उन्होंने कहा कि उद्वव सरकार के अल्पमत में आने से सरकार का जाना तय है। नई सरकार भाजपा गठबंधन से ही बनेगी। 

देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के प्रबल योग

पंडित योगेश शरण शर्मा के अनुसार 28 अप्रैल 2022 को मकर राशि से शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया। डेढ महीने बाद ही शनि ग्रह के वक्री होने के कारण सरकार में उठापटक होने के योग बने हैं। इसमें उद्वव सरकार का परिवर्तन होने का शत प्रतिशत योग है। महाराष्ट्र में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार के बनने और देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के प्रबल योग हैं। इसके साथ ही एकनाथ शिंदे के उपमुख्यमंत्री बनने के योग हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here