उत्तराखंड में दून समेत इन जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

उत्तराखंड में मानसून का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इधर मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार के लिए भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

देहरादून, नैनीताल, चम्पावत व पौड़ी जिले में भी कहीं कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 29 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी जिले में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। 30 जून को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना का यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में मानसून के उत्तराखंड के प्रवेश करने की संभावना दिख रही है। एक जुलाई को प्रदेश में मौसम को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर जिला प्रशासन को सतर्क किया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here