Rajasthan Weather Update: मानसून का इंतजार जल्द होगा खत्म, 15 जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट

0
22

ख़बर सुनें

प्रदेश के कई जिलों में लोग हीटवेव से जूझ रहे हैं। ऐसे में भीषण गर्मी से परेशान प्रदेश वासियों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में 29 से 30 जून के बीच दक्षिणी राजस्थान के रास्ते मानसून प्रवेश करेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राजस्थान पर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा भी प्रदेश की ओर बढ़ रही है। इससे अच्छी बारिश होने की संभावना है। बुधवार को 15 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में अति भारी बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 जून से एक जुलाई तक कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग ने 29 जून को अजमेर, अलवर, बारां, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, दौसा, कोटा, टोंक, जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 जून को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बूंदी, टोंक, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, दौसा, डूंगरपुर, जयपुर, कोटा, झुंझुनू, करौली, प्रतापगढ़, सीकर में भारी बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। चूरू, पाली, जोधपुर, नागौर जिले में हल्की बारिश के साथ 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान फलौदी का दर्ज किया गया है। फलौदी में पारा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद सबसे अधिक पारा पिलानी का 42.2 का दर्ज किया गया है।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here