IVF से बनना चाहती है मां, लेकिन स्पर्म चाहिए 3000 KM दूर वाला, जानिए वजह – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

मां बनने का सपना हर लड़की देखती है. इसके लिए वह प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली सारी दिक्कतों को भी उठाने को तैयार रहती है, लेकिन कई मामलों में शारीरिक समस्याओं की वजह से मां बनने में काफी दिक्कतें आती हैं. हालांकि आईवीएफ ने अब जटिलताओं के बाद भी मां बनना काफी आसान कर दिया है, लेकिन ब्रिटेन में रह रही एक महिला आईवीएफ होने के बाद भी मां नहीं बन पा रही है. दरअसल, वह जो स्पर्म चाहती है वो उससे 3 हजार किलोमीटर दूर है. वह उसे मंगाने की तमाम कोशिशें कर रही है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पा रही है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

महिला ब्रिटेन में तो पति यूक्रेन में

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 37 साल की इरिना लितविनोवा यूक्रेन की रहने वाली हैं. रूस के साथ चल रहे युद्ध की वजह से उसे देश छोड़कर ब्रिटेन में शरण लेनी पड़ी है. इरिना ब्रिटेन में रिफ्यूजी बनकर रह रही हैं, जबकि उनके पति सेर्गेई (Sergey) यूक्रेन में ही रह रहे हैं. इरिना ने बताया कि यूक्रेन छोड़ने से कुछ महीने पहले उन्होंने एम्ब्रियो फ्रीजिंग करवाई थी, लेकिन युद्ध की वजह से वह उस एम्ब्रियो को अपने साथ लेकर नहीं आ पाईं.

स्पर्म मंगाने में आ रही कई दिक्कतें

इरिना किसी भी कीमत पर यूक्रेन से पति का स्पर्म मंगवाना चाहती हैं. इसके लिए उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वह पूरे आत्मविश्वास से भरी हुईं हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वह इस मिशन में कामयाब होंगी और पति का स्पर्म उन तक पहुंच जाएगा. वह कहती हैं कि मेरे लिए समय का काफी महत्व है. जैसे-जैसे टाइम बीत रहा है, मेरे मातृत्व की संभावना कम होती जा रही है. इसके पीछे की वजह ये है कि इरिना एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के लो लेवल पर हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here