Rajasthan: यह अदृश्य पेंटिंग एक खास रोशनी में ही दिखाई देतीं हैं, देश में पहली ऐसी प्रदर्शनी का दावा, देखें तस्वीरें  

0
34

राजस्थान के जयपुर के भगवान महावीर कैंसर अस्पताल में कैंसर रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. प्रशांत शर्मा के अदृश्य पेंटिंग की प्रदर्शनी इनदिनों नई दिल्ली की ललित कला अकादमी में चल रही है। उनका दावा है कि देश में पहली बार अदृश्य पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई है।

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत प्रदर्शनी है। अब भारत विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। भारत विश्व में किसी से भी पीछे नहीं है। यह प्रदर्शनी भी इसका एक उदाहरण है। इसमें जो चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, वह कला और विज्ञान का अनूठा सम्मिश्रण है। 

डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में जितने भी चित्र दिखाए गए हैं वे अदृश्य हैं। दिन की रोशनी में नहीं दिखते हैं। एक विशेष रोशनी में ही इन चित्रों को देखा जा सकता है। प्रदर्शनी में लगभग 23 चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि उन्हें बचपन से चित्रकारी और बांसुरी वादन का शौक है। इस शौक को उन्होंने कभी खत्म नहीं होने दिया। उन्होंने बताया कि अपने बचपन के मित्र के साथ नई तकनीक का प्रयोग करके इन चित्रों को बनाया है। 

डॉ. प्रशांत कहते हैं कि यह तकनीक भारतीय कला में एक नई जान फूंक देगी और विश्व पटल पर भारतीय कला की एक नई पहचान बनेगी। हमने अपनी इस प्रदर्शनी का नारा रखा है ‘विज्ञान और कला का सम्मिश्रण’। हमने विज्ञान की सहायता से चित्रकला की नई तकनीक बनाई और अलग तरह के अद्भुत चित्र बनाए हैं। हम आगे भी इस विषय पर रिसर्च करते रहेंगे और अलग-अलग प्रकार की तकनीक इसमें विकसित करते रहेंगे, जो कलाकार या कलाप्रेमी लोग हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, उनका हृदय से स्वागत है।

दूसरे कलाकार ‘इनसेन’ कहते हैं, इस प्रकार की चित्रकारी बहुत ही मुश्किल है। आपको ‘सिंगल स्ट्रोक पेंटिंग’ करनी होती है। इसमें गलती की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि गलती चमकती है और दूर से ही पकड़ में आ जाती है। यह रंग दिखते नहीं हैं, इसलिए चित्रकारी करना और भी मुश्किल हो जाता है।

 

डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि उनकी अगली प्रदर्शनी मुंबई में, बॉम्बे आर्ट गैलरी, बांद्रा रिक्लेमेशन कंपलेक्स में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी। इसमें वह विश्व में पहली बार अपनी ‘स्मार्ट पेंटिंग्स’ को प्रदर्शित करेंगे। यह भी एक नई तरह की चित्रकला पद्धति है, जिसकी खोज की शुरुआत उन्होंने कोरोना काल में की थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here