इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बम बनाने वाली गैंग को पुलिस ने किया अरेस्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

प्रयागराज पुलिस ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बम बनाने वाली गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग ने प्रयागराज में एक ढाबे पर बमबाजी कर दहशत फैलाई थी। आरोपियों पर बमबाजी, लूट और डकैती करने के आरोप हैं। प्रयागराज पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। हालांकि गैंग में कुल 8 सदस्य हैं। आरोपी लंबे समय से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉलैंड हॉल छात्रावास में रहकर बम बनाने का कारखाना चला रहे थे। आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट कार पांच बम और एक तमंचा बरामद हुआ है। गैंग का सरगना विवेक यादव उर्फ बागी बलिया का रहने वाला है। ये गैंग लूट और छिनैती के साथ ही हत्या जैसी वारदात को अंजाम भी देते हैं। प्रयागराज समेत यूपी के कई जिलों में इस गैंग के सदस्यों पर अपराधिक मुकदमे है। 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉलैंड हॉल छात्रावास के 3 अलग-अलग कमरों में अवैध तरीके से पांचों लोग रहते थे। यहीं पर बम बनाने के साथ ही अन्य अपराधिक घटनाओं के लिए प्लानिंग करते थे। यह लोग बम हॉस्टल के अंदर बनाया करते थे। साथ ही बम के मटेरियल अलग-अलग जगह से खरीदा करते थे। बीते 20 जून को सिविल लाइंस के एजी ऑफिस मार्ग पर एक ढाबे के बाहर भी इसी ने गिरोह ने बमबाजी कर दहशत फैलाई थी। पुलिस बमबाजी की घटना के बाद से तलाश में जुटी हुई थी।

प्रयागराज एसएसपी अजय कुमार के मुताबिक, गैंग में दो सदस्य ऐसे भी हैं जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते थे। लेकिन विवेक यादव उर्फ बागी गिरोह से जुड़कर वह अपराधिक वारदातों में शामिल रहते थे। पुलिस के मुताबिक, गैंग में शामिल 8 सदस्यों में से पांच को अरेस्ट कर लिया गया है। तीन सदस्य फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस की तेज तर्रार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही सभी को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि अरेस्ट आरोपियों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया जाएगा। सभी की हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी ताकि अभियुक्तों को जल्द जमानत न मिल सके।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here