बाल और त्वचा दोनों के लिए बेहतरीन है तिल का तेल, ऐसे करें इस्तेमाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

दुनियाभर की महिलाओं को सुदंर बाल और ग्लोइंग त्वचा की चाहत होती है। जी हाँ और अपनी त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करती हैं। हालाँकि महंगे प्रोडक्ट्स त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल कर आप अपने बाल और अपनी त्वचा दोनों को बेहतरीन बना सकते हैं। जी दरअसल आप सफेद तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप अपने बालों और त्वचा के लिए कर सकते हैं। जी दरअसल तिल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।

तिल के फायदे- सफेद तिलों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-के, विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जी हाँ और इसके अलावा तिलों में लिनोलिक एसिड और ओलिक एसिड पाया जाता है जो त्वचा और बाल दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अब हम आपको बताते हैं कि कैसे आप तिल को अपनी स्किन और हेयर केयर रुटीन में शामिल कर सकते हैं। 

त्वचा पर निखार पाने के लिए- आप त्वचा पर निखार लाने के लिए तिल के तेल से बना फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हाँ क्योंकि इससे आपकी त्वचा के डेड सेल्स खत्म होंगे और आपकी त्वचा ग्लो करेगी।

सामग्री- हल्दी – 1 चम्मच, तिल का तेल – 1/2 चम्मच।
कैसे करें इस्तेमाल?-  सबसे पहले दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इनसे एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाएं। अब तय समय के बाद अपना चेहरा धो लें।

स्क्रब करें इस्तेमाल?- आप अपनी त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सामग्री- तिल का तेल – 2 चम्मच, राइस पाउडर – 1/2 चम्मच
कैसे करें इस्तेमाल?-  सबसे पहले चेहरे पर तिल का तेल लगाएं। अब 5 मिनट के बाद त्वचा पर राइस पाउडर लगाकर चेहरे की स्क्रबिंग करें। करीब 5-10 मिनट तक स्क्रबिंग करने के बाद आप चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

झड़ते बालों से मिलेगी राहत- अगर आप झड़ते बालों से परेशान है तो हफ्ते में 2-3 बार बालों में तिल के तेल से मसाज करें। आप चाहे तो एलोवेरा जेल और तिल के तेल को मिक्स करके 1 घंटे के लिए बालों में लगे रहने दें और फिर तय समय के बाद आप बाल शैंपू से धो लें।

डैंड्रफ होगा कम- तिल के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपके बालों से डैंड्रफ दूर करने में भी मदद करेंगे। जी हाँ और अगर आप नियमित तौर पर तिलों के तेल से बालों की मसाज करते हैं तो आपकी स्कैल्प इंफेक्शन भी दूर हो जाएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here