अखिलेश यादव ने डॉग पार्क को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए पूछा यह सवाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में बनने जा रहे डॉग पार्क पर योगी सरकार घेरा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार से सवाल किया है। अखिलेश ने कहा कि अब गुल्लू के लिए पार्क बनवाने का बजट कहां से आ गया? उस पार्क तक पहुंचने के लिए लखनऊ के अलग-अलग इलाक़ों से अब ‘गुल्लू बस सेवा’ भी शुरू करने की कृपा करें या फिर स्पष्ट करें कि ये पार्क बड़े लोगों की कार-जीप से आनेवाले गुल्लुओं के लिए ही है। गुल्लू के नाम पर उल्लू बनाना बंद करें।

आपको बता दें कि लखनऊ विकास प्राधिकरण शहर में एक डॉग पार्क बनाने जा रहा है। इसके निर्माण का प्रस्ताव सिटी डेवलपमेंट प्लान में शामिल किया गया है। एलडीए ने इसे मंजूरी के लिए शासन भेज दिया है। प्राधिकरण ने हाल ही में शहर के विकास के लिए सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया है। इसमें फालतू कुत्तों को भी ध्यान रखा गया है। राजधानी के जाने-माने आर्किटेक्ट अनुपम मित्तल ने सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार कराया है। कुत्तों के लिए 10 एकड़ का पार्क बनाने की तैयारी है। इसके लिए अलीगंज, गोमती नगर, कानपुर रोड पर जमीन तलाशी जाएगी। गोमती नगर विस्तार के जनेश्वर मिश्र पार्क के एक हिस्से में भी इसे बनाने का सुझाव है।
 
पालने वाले लोग ला सकेंगे अपने डॉग
इस पार्क में पालने वाले लोग अपने कुत्तों को लेकर आ सकेंगे। अभी कुत्ता पालने वाले लोग अपने कुत्तों की वजह से पार्क में नहीं टहल पाते हैं। अगर यह कुत्ते लेकर पार्क में जाते हैं तो लोग विरोध करते हैं। बाकी लोग कुत्तों से डरते हैं। गंदगी पर भी आपत्ति करते हैं। इसी वजह से कुत्ते पालने वाले लोग सड़क व फुटपाथ के किनारे ही टहलते हैं। 

 
डॉग पार्क में होंगी ये सुविधाएं

 पार्क में कुत्तों के खेलने के उपकरण होंगे

उनके व्यायाम के लिए भी उपकरण मौजूद होंगे

कुत्तों के नहाने का स्विमिंग पूल होगा

कुत्तों की रेसिंग के लिए पाथवे बनेंगे

छोटे बड़े कुत्तों के लिए अलग-अलग उपकरण होंगे

कुत्तों के खाने के सामान भी पार्क में उपलब्ध होंगे

डॉग ट्रेनिंग की सुविधा भी मिलेगी, ट्रेनर भी मौजूद रहेंगे

कुत्तों के टीकाकरण की सुविधा भी दी जाएगी

रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा होगी

कुत्तों के लड़ने पर उन्हें अलग करने के लिए वाटर गन भी रहेंगे

फूल, पौधे, हरियाली भी रहेगी

पार्क में कुत्तों की क्लीनिक की भी सुविधा रहेगी

कैफे भी रहेगा। जहां कुत्ते पालने वाले लोग बैठकर चाय, कॉफी पी सकेंगे7

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here