दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति सर्गेई ब्रिन ने तलाक के लिए कोर्ट में दी अर्जी – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

गूगल के कोफाउंडर और दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति सर्गेई ब्रिन ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए अर्जी दी है. वह हाल ही के वर्षों में ऐसा करने वाले तीसरे अरबपति शख्स बन गए हैं जिसने अपनी पत्नी को तलाक दिया हो. 

क्यों हो रहा तलाक?

कोर्ट में दाखिल की गई अर्जी में ब्रिन ने आपसी मतभेदों (Irreconcilable Differences) का हवाला दिया. बता दें कि इस दंपति का तीन साल का बेटा है. हालांकि उन्होंने तलाक के कारणों को निजी रखने का फैसला किया है.
 
4 साल में ही हो रहा तलाक

इन दोनों की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन शादी के 4 साल बाद ये अलग-अलग रास्ते अपना रहे हैं. अरबपति द्वारा 13.5 मिलियन में हवेली खरीदने के कुछ ही दिनों बाद तलाक की अर्जी दी गई है.

94 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं ब्रिन

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, 48 वर्षीय ब्रिन के पास 94 अरब डॉलर की संपत्ति है. बता दें कि लेरी पेज और ब्रिन ने 1998 में अल्फाबेट का गठन किया था. फिर उन्होंने और पेज दोनों ने ही साल 2019 में अल्फाबेट को छोड़ दिया. हालांकि वे दोनों ही बोर्ड मेंबर बने हुए हैं और अभी भी कंपनी के शेयर होल्डर हैं.

आम हो चला है अरबपतियों के तलाक का सिलसिला

बता दें कि कुछ समय पहले बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने भी तलाक का ऐलान किया था. इनके अलावा तीन साल पहले जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट का भी तलाक हुआ था. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here