11 कप्तानों की कप्तानी में खेल चुका है ये भारतीय क्रिकेटर, जानिए…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

भारतीय टीम से खेलने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन बहुत ही कम प्लेयर्स को ये मौका मिल पाता है. भारत का एक क्रिकेटर ऐसा है, जो 11 कप्तानों की कप्तानी में खेल चुका है, इनमें एक पाकिस्तानी प्लेयर भी शामिल है. ये अभी भी भारतीय टीम की तरफ से खेल रहा है. आइए जानते हैं, इस प्लेयर के बारे में. 

लंबे समय बाद की वापसी 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दिनेश कार्तिक ने लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी की है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शानदार हाफ सेंचुरी लगाई. 37 साल के दिनेश कार्तिक 11 कप्तानों की कप्तानी में खेल चुके हैं, इनमें 10 भारतीय कप्तान और एक पाकिस्तानी कैप्टन शामिल है. दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू साल 2004 में किया था.

इनकी लीडरशिप में खेले कार्तिक 

दिनेश कार्तिक ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत राहुल द्रविड़ की कप्तानी में की. उन्होंने इसके बाद वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, ऋषभ पंत और अनिल कुंबले की कप्तानी में भारत के लिए क्रिकेट खेला. वहीं, आईसीसी इलेवन की तरफ से खेलते हुए वह पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी की कप्तानी में भी खेले. कार्तिक को आयरैलंड दौरे के लिए भी शामिल किया गया है, जिसके कप्तान हार्दिक पांड्या हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप खेलने के बड़े दावेदार 

दिनेश कार्तिक बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं. आईपीएल में आरसीबी टीम की तरफ से खेलते हुए उन्होंने फिनिशर की भूमिका निभाई. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वह भारतीय टीम को मैच जिताने में सफल रहे. ऐसे में सेलेक्टर्स उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल कर सकते हैं. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here