साउथ अफ्रीका के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, ऐसा कमाल करने वाले बने पहले भारतीय – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर छूटी. सीरीज का आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. अफ्रीकी टीम के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने कमाल का खेल दिखाया. वह टीम इंडिया के गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी बनकर उभरे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है. 

भुवनेश्वर ने किया कमाल 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने कातिलाना गेंदबाजी की. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की गैर मौजूदगी में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बहुत ही अच्छे से निभाई. वह टीम इंडिया की तरफ से सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे. अफ्रीकी टीम के खिलाफ उन्होंने 4 मैचों में  6 विकेट हासिल किए. उन्होंने सीरीज के चार मैचों में 14.16 की औसत और 10.4 की स्ट्राइक रेट से ये विकेट निकाले. भुवनेश्वर कुमार के खतरनाक खेल को देखते हुए ही उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया. 

बने पहले भारतीय 

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता था. उसके बाद मौजूदा सीरीज में ये खिताब जीता है. वह टी20 क्रिकेट में 2 बार मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं. भुवनेश्वर कुमार ने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप खेलने के बने दावेदार 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर भुवनेश्वर कुमार टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेलने के बड़े दावेदार बन गए हैं. भुवनेश्वर पावरप्ले और डेथ ओवर्स में तूफानी गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. भुवनेश्वर कुमार के पास वह कला है कि वो किसी भी पिच पर विकेट चटका सकें. वहीं, वह मैदान पर यंग प्लेयर्स को मोटिवेट भी करते हुए नजर आते हैं. 

भारत के लिए खेले तीनों ही फॉर्मेट 

भुवनेश्वर कुमार ने भारत की तरफ से तीनों ही फॉर्मेट में खेले हैं. वह टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से पांच विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी हैं. भुवनेश्वर ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 21 मैचों में 63 विकेट, 121 वनडे मैचों में 141 विकेट और 63 टी20 मैचों में 64 विकेट हासिल किए हैं. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here