न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 20 Jun 2022 10:04 AM IST
ख़बर सुनें
विस्तार
टोंक जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हो गया। जयपुर-कोटा नेशनल हाईवे पर दो ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग जिंदा जल गए। वहीं एक युवक झुलस गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ट्रेलर बनास से बजरी लेकर जयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह खड़े दूसरे ट्रेलर से टकरा गया और वाहनों में आग लग गई। हादसे में दो लोग जिंदा जल गए और एक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही घायल को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा दिया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू करवाया। फिलहाल, पुलिस की जांच में जुट गई है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















