एलोवेरा जेल में मिलाकर लगाए ये चीज, स्किन करेगी ग्लो – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

गुलाब के फूल बहुत ही सुंदर होते हैं, और गुलाब के फूल सभी को पसंद होते हैं। जी दरअसल गुलाब के फूलों की महक बेहतरीन होती है और गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कई खास मौकों पर किया जाता है। वैसे गुलाब का इस्तेमाल आप त्वचा के लिए भी कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे?

गुलाब और शहद का फेस पैक- इसके लिए कुछ ताजा गुलाब की पंखुड़ियां लें। इन्हें धो लें। करीब एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें और इसके बाद इन्हें पीस लें। अब इस पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। अब इसके बाद इसे सादे पानी से धो ले। आप चाहे तो आप सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुलाब और कच्चे दूध का फेस पैक- इस फेस पैक को बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को धो कर इनका पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा कच्चा दूध मिलाएं। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इसे 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें और आप हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

गुलाब और एलोवेरा का फेस पैक- गुलाब की पंखुड़ियों को धो लें और इसे पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे अच्छे से एक साथ मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। वैसे आप इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here